IMG_20250305_145239_1
Advertisements

छुरिया। आज हुये जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर एक बार फिर से भाजपा का कब्जा हो गया। भाजपा अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने में सफल रही। जबकि कांग्रेस अपना अधिकृत प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब चल रही है।
आज के हुये चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजय सिन्हा अध्यक्ष बने जबकि भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले एकांत चन्द्राकर मात्र 8 मत प्राप्त हुये। जहां संजय सिन्हा को 11 मत प्राप्त हुये। कुल 25 मत हैं जिसमें से 19 मत ड़ले और 6 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग ही नहीं किया। जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु 25 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। आखिर क्या वजह थी कि अध्यक्ष के मतदान में ये 6 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। इस तरह से उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत ठाकुर जो एमडी ठाकुर के पुत्र हैं 14 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष बने। वहीं कांग्रेस समर्थित सीमा यादव मात्र 11 मत प्राप्त हुये। लेकिन कांग्रेस ने सीमा यादव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था।

कांग्रेस पार्टी के कोई बड़े नेता नहीं हुये शामिल आज के चुनाव में 
आज हुये जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से विधायक से लेकर ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता, जिला महामंत्री, पूर्व विधायक, जैसे कोई भी बड़े नेता शामिल नहीं हुये। आखिर क्या वजह थी जो कांग्रेस अपना अध्यक्ष प्रत्याशी ही नहीं उतार पायी।

ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष के बनते ही शुरू हो गई कांग्रेस पार्टी की फजीहत
जब से खुज्जी विधायक भोलाराम जी साहू के खासम खास ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस पार्टी की फजीहत का दौर प्रारंभ हो गया है कांग्रेस पार्टी किसी भी चुनाव में अपनी इज्जत बचाने में असफल रही है। लोकसभा चुनाव से लेकर नगर पंचायत चुनाव, जिला पंचायत सदस्य चुनाव, जनपद अध्यक्ष चुनाव तक किसी भी चुनाव में सम्मान जनक स्थिति में कांग्रेस पार्टी नजर नहीं आ रही है क्या मामला चल रहा है। यदि एैसी स्थिति बनी रही तो वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी अपना अस्तित्व ही खो देगी। विधायक को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिये।

मीडिया को दरकिनार कर रही है कांग्रेस पार्टी
आज के जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव से संबंधित बयान लेने के लिये जब पदाधिकारियों को फोन लगाया गया तो किसी ने फोन नहीं उठाया और एक पदाधिकारी ने फोन उठाया तो मीटिंग होने की बात कह कर फोन रख दिया। खुज्जी विधानसभा के विधायक भोलाराम साहू ने भी फोन नहीं उठाया। कांग्रेस की आज इतनी फजीहत हो गई है कि कांग्रेस पार्टी आज मीडिया का सामना भी नहीं कर रही है या फिर सामना करने से कतरा रही है।

ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रीतेश से बात करने पर उन्होंने बताया कि जनपद अध्यक्ष के चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी ने सीमा यादव को सोचा था जबकि सीमा यादव ने अध्यक्ष की जगह उपाध्यक्ष चुनाव लड़ा एैसे में कांग्रेस अध्यक्ष का अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतार पाई और सीमा यादव को ही अपना अध्यक्ष प्रत्याशी बता रही है। सीमा यादव से बात करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया और उनसे व्यक्तिगत बात होने पर ही सच्चाई का पता चल पायेगा।

क्रास वोटिंग का चला है खुला खेल
अन्त में एक बात किसी को समझ में नहीं आ रही है कि जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग का खुला खेल चला है जिसमें अध्यक्ष के लिये भाजपा से 1 वोट और उपाध्यक्ष के लिये 3 वोट का मामला नजर आता है। आखिर किसने किया क्रास वोटिंग जानने के लिये सब बैचेन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *