IMG-20250311-WA0152
Advertisements

कोंडागांव, 11 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को स्थानीय बस स्टैंड में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कोंडागांव कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ में पुतला लेकर प्रदर्शन किया। पुतले पर लिखा था, “मैं ईडी हूं, भाजपा का गुलाम हूं।”

कांग्रेस का आरोप है कि ईडी, भाजपा के दबाव में आकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा, “ईडी का रवैया भाजपा के बी टीम की तरह काम कर रहा है। यह पूरी तरह से निंदनीय और गलत है। केंद्रीय जांच एजेंसियों को निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए, लेकिन यहां भाजपा के दबाव में काम किया जा रहा है।”

दीवान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की छापेमारी को द्वेषपूर्ण कार्यवाही करार दिया और कहा कि इतिहास में पहली बार भूपेश बघेल की गाड़ी को रोककर चेक किया गया, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सरकार में होती है, तो इसी तरह कानून का दुरुपयोग किया जाता है।

प्रदर्शन में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, प्रदेश सचिव बिरस साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, और अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल थे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह केवल पुतला दहन था, लेकिन भविष्य में इसके खिलाफ और भी आंदोलन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *